बांग्लादेश से भागे 160 रोहिंग्या शरणार्थियों के अंडमान के पास समुद्र में डूबने की आशंका

कोलकाता। बांग्लादेश के शरणार्थी कैंप से भागे 160 रोहिंग्या शरणार्थियों के अंडमान के पास समुद्र में डूबने की आशंका जताई गई है। रोहिंग्या ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव के एक पदाधिकारी ने यह दावा किया है। इस पदाधिकारी ने बताया है कि बांग्लादेश से बंगाल की खाड़ी

Advertisement

कोलकाता। बांग्लादेश के शरणार्थी कैंप से भागे 160 रोहिंग्या शरणार्थियों के अंडमान के पास समुद्र में डूबने की आशंका जताई गई है। रोहिंग्या ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव के एक पदाधिकारी ने यह दावा किया है।

इस पदाधिकारी ने बताया है कि बांग्लादेश से बंगाल की खाड़ी में एक नाव लेकर यह सारे शरणार्थी फरार हुए थे। इन्हीं में से एक शरणार्थी ने इंडोनेशिया के पास अंडमान निकोबार द्वीप समूह के समुद्र से रेडियो फ्रिकवेंसी के जरिए संपर्क कर मदद मांगी थी। ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के निदेशक सब्बार मीन ने बताया कि शरणार्थियों में से एक ने बुधवार को संपर्क किया था। उसके बाद उनकी कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि फरार हुए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

रोहिंग्या शरणार्थी बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के उखिया में दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर कुटुपालोंग और पास के एक अन्य घनी आबादी वाले शरणार्थी शिविर बलुकली से भागे हैं। बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने कहा- “कुछ मीडिया रिपोर्ट्स हैं लेकिन मुझे ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।” भारतीय तटरक्षक बल ने भी इस तरह की किसी घटना से फिलहाल इनकार किया है। भारतीय समुद्री सीमा में ऐसी कोई नाव भी अभी तक बरामद नहीं हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.