देवघर में कांवरियों से भरी बस हादसे का शिकार, 18 की मौत

Deoghar : झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें कांवरियों से भरी एक बस और गैस सिलेंडर से लदा ट्रक आपस में भीषण रूप से टकरा गए। यह हादसा मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया इलाके में उस समय हुआ, जब कांवरियों

देवघर में कांवरियों से भरी बस हादसे का शिकार, 18 की मौत
Advertisement

Deoghar : झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें कांवरियों से भरी एक बस और गैस सिलेंडर से लदा ट्रक आपस में भीषण रूप से टकरा गए। यह हादसा मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया इलाके में उस समय हुआ, जब कांवरियों से भरी बस सुल्तानगंज से बाबाधाम (बाबा बैद्यनाथ धाम) की ओर जा रही थी। इस टक्कर में अब तक कम से कम 18 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें बस चालक भी शामिल है।

झारखंड में सभी जिला अस्पतालों को मिलेंगे 4–4 नए एंबुलेंस

हादसे में कई अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। यात्रियों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बस में सवार अधिकांश श्रद्धालु उत्तर प्रदेश और बिहार के बताए जा रहे हैं, जो सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा धाम की यात्रा पर निकले थे।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद में जुट गए। एनडीआरएफ की टीम ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

देवघर उपायुक्त और एसपी ने मौके का मुआयना किया और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

श्रद्धालुओं की इस असमय मृत्यु से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *