फ़्रंटलाइन ग्लोबल सर्विस के कैंपस ड्राइव में मारवाड़ी कॉलेज की 4 छात्राओं का चयन

Ranchi: फ़्रंटलाइन ग्लोबल सर्विस (Frontline Global Services) के कैंपस ड्राइव में मारवाड़ी कॉलेज की 4 छात्राओं का चयन 2.4 – 4 लाख के वार्षिक पैकेज के साथ बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पद पर हुआ । कैंपस ड्राइव में मारवाडी कॉलेज के 100 से भी अधिक

Advertisement

Ranchi: फ़्रंटलाइन ग्लोबल सर्विस (Frontline Global Services) के कैंपस ड्राइव में मारवाड़ी कॉलेज की 4 छात्राओं का चयन 2.4 – 4 लाख के वार्षिक पैकेज के साथ बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पद पर हुआ । कैंपस ड्राइव में मारवाडी कॉलेज के 100 से भी अधिक फाइनल ईयर की छात्राओं ने भाग लिया जिसका चयन प्रकिया 25 मार्च को ऑफलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से किया गया। चयनित छात्राएं एम.बी.ए, एम.एस.सी.,एमसीए और भूगोल विभाग से हैं।

चयनित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डा. मनोज कुमार ने संदेश देते हुए कहा कि हमारा महाविद्यालय लगातार छात्रों को रोजगार दिलवाने के लिए सतत प्रत्यात्नशील है। 27 जून को सीएनडी,होम साइंस, बायोटेक्नोलॉजी,बॉटनी और जूलॉजी के छात्रों के लिए डाइट फॉर लाइफ का कैंपस ड्राइव है वही 28 जून को टीसीएस का मारवाड़ी कॉलेज मे प्रातः 9 बजे से ऑफलाइन कैंपस ड्राइव है, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जून दोपहर 1 बजे तक नीचे दिया गए लिंक से किया जा सकता है।

https://www.marwaricollegeranchi.ac.in/Placement.aspx

मौके पर प्लेसमेंट सेल के संयोजक डा. आर आर शर्मा, एसिस्टेंट कॉर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती, डॉ बैद्यनाथ कुमार, डॉ उमेश कुमार, डॉ बी बी महतो और फ़्रंटलाइन ग्लोबल सर्विस के ओर से श्रुति मिश्रा और नीलू मैडम उपस्थित रहे जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं- अंकिता तिवारी, अलिशा कुमारी, ज्योति दुबे, ज्योति कुमारी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *