पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हैड कांस्टेबल गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की चूरू टीम ने सोमवार सुबह सीकर में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी कस्बा फतेहपुर पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर जिला सीकर के पुलिस हैड कांस्टेबल को परिवादी से पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है। जानें आज

रिश्वत
Advertisement

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की चूरू टीम ने सोमवार सुबह सीकर में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी कस्बा फतेहपुर पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर जिला सीकर के पुलिस हैड कांस्टेबल को परिवादी से पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

जानें आज का राशिफल

ACB के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (Director General Hemant Priyadarshi) ने बताया कि एसीबी (ACB) की चूरू टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके परिजनों के विरूद्ध दर्ज प्रकरण में केस कमजोर करने एवं मदद करने की एवज में पुलिस हैड कांस्टेबल शब्बीर हुसैन पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है।

सड़क हादसे में 10 की मौत, आठ घायल

एसीबी चूरू टीम के उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पुलिस हैड कांस्टेबल (Head Constable of Police) शब्बीर हुसैन को पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *