रांची। हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के रसूलीगंज में दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गयी है।
बताया जाता है कि बुधवार रात एक ही परिवार के कई लोग ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयला जलाकर सोए हुए थे। कमरे का दरवाजा बंद था, जिस वजह 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी बिहार के रहने वाले थे।
उल्लेखनीय है कि बीते 21 दिसंबर 2021 को हजारीबाग शहर के पेलावल-रोमी में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। सभी लोग रूम में अंगीठी व रूम हीटर जला कर सोए थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




