जमीन खोद कर रखे 43 कार्टन विदेशी शराब बरामद

मोतिहारी। जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में एक अर्धनिर्मित पुल के पास जेसीबी से जमीन की खुदाई कर अंदर रखे 43 कार्टन अंग्रेजी शराब की खेप को पुलिस ने बरामद किया है।हालांकि पुलिस की पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गए। दरअसल मेहसी

Advertisement

मोतिहारी। जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में एक अर्धनिर्मित पुल के पास जेसीबी से जमीन की खुदाई कर अंदर रखे 43 कार्टन अंग्रेजी शराब की खेप को पुलिस ने बरामद किया है।हालांकि पुलिस की पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गए।

दरअसल मेहसी थाना पुलिस को सूचना मिली थी,कि बूढी गंडक नदी के किनारे अवस्थित सेमरा गांव के समीप बन रहे एक पुल के पास शराब छुपा कर रखा गया है।जिसके बाद पुलिस ने उक्त कारवाई की है।

मेहसी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई की गई है।लेकिन पुलिस के आने की सूचना पर तस्कर भागने में कामयाब रहे,लेकिन शराब कारोबारियो की पहचान कर ली गई है।जिसके उपर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस इस कारवाई के बाद तस्करों में हड़कम्प मचा हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *