संदेहास्पद स्थिति में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

रांची। ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के गुरुगाईं के रहने वाले एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी है। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कालिन्द्र साहु के पुत्र और पोता की मौत बुधवार की सुबह

Advertisement

रांची। ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के गुरुगाईं के रहने वाले एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी है। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कालिन्द्र साहु के पुत्र और पोता की मौत बुधवार की सुबह रिम्स में हुई। जबकि बहु और पोती की हालत गंभीर बनी हुई है। मौत का सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी मिल पायेगी। हालांकि आशंका जतायी जा रही है कि विषाक्त भोजन खाने से मौत हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि ये लोग ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल रातू थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप किराए के मकान में रह रहे थे। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *