गया-धनबाद रूट पर मालगाड़ी के 53 डिब्बे बेपटरी

पटना। बिहार के गया जिले में गया-धनबाद रूट पर गुरपा स्टेशन पर बुधवार सुबह छह बजे एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। 58 डिब्बों वाली इस मालगाड़ी के डिरेल होने से 53 डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। यह मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही है। डिरेल होने की

Advertisement

पटना। बिहार के गया जिले में गया-धनबाद रूट पर गुरपा स्टेशन पर बुधवार सुबह छह बजे एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। 58 डिब्बों वाली इस मालगाड़ी के डिरेल होने से 53 डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। यह मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही है। डिरेल होने की वजह ब्रेक फेल होना बताया गया है। इस हादसे में रेलवे ट्रैक के किनारे बिजली के कई पोल टूट गए हैं।

रेलवे सूत्रों के अनुसार मालगाड़ी के अगले हिस्से में इंजन, एक डिब्बा और पिछले हिस्से के 5 डिब्बे सही सलामत हैं। ड्राइवर और गार्ड भी सुरक्षित हैं। अप और डाउन रेल खंड पर परिचालन रुक गया है। रेलवे के वरीय पदाधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। यह मालगाड़ी कोडरमा से गया जा रही थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.