चक्रवात सितरंग ने मचाई तबाही, भारत के कई राज्यों में अलर्ट

ढाका/नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ ने बांग्लादेश में भारी तबाही मचाई है। बंगाल की खाड़ी में बने इस तूफान के सोमवार को यहां तट से टकराने के बाद बड़े पैमाने पर मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सैकड़ों पेड़ गिर गए। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर

Advertisement

ढाका/नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ ने बांग्लादेश में भारी तबाही मचाई है। बंगाल की खाड़ी में बने इस तूफान के सोमवार को यहां तट से टकराने के बाद बड़े पैमाने पर मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सैकड़ों पेड़ गिर गए। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। आपदा मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के प्रवक्ता ने बताया कि बरगुना, नरैल, सिराजगंज जिलों और भोला के द्वीप जिले तूफान सितरंग से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कॉक्स बाजार तट से हजारों लोगों और पशुओं को निकाला गया है।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार कॉक्स बाजार तट से कम से कम 28,155 लोगों और 2,736 मवेशियों को निकाला गया है। उधर, इसके असर की वजह से पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर के तटीय जिलों में तेज बारिश हुई है। मौसम विज्ञान विभाग ने भी अगले 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.