रांची के डिस्टलरी पार्क तालाब में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टलरी पार्क परिसर में सोमवार सुबह तालाब में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनेश्वर उरांव के रूप में हुई है।
डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi: रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टलरी पार्क परिसर में सोमवार सुबह तालाब में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनेश्वर उरांव के रूप में हुई है। वह हैदर अली रोड नंबर-2, कोकर के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, धनेश्वर उरांव सुबह तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उनकी तलाश शुरू की गई।

शव की तलाश में सड़क पर लगा जाम

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोग तालाब से शव निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग करने लगे। इसी मांग को लेकर लोगों ने डिस्टलरी पुल के पास सड़क जाम कर दी। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान काफी तलाश के बाद शव पानी की सतह पर दिखाई दिया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाया।

पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया शव

पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि शव नहीं मिलने की स्थिति में एनडीआरएफ की टीम बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसके लिए एसएसपी राकेश रंजन और एसडीओ को पत्र भेजा गया था। हालांकि, शव मिलने के बाद एनडीआरएफ की जरूरत नहीं पड़ी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला नहाने के दौरान डूबने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.