कोडरमा घाटी में दो ट्रेलरों की टक्कर, एक चालक की मौत

कोडरमा घाटी में रविवार देर रात दो ट्रेलरों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना मेघातरी काली मंडा के पास रात करीब 12 बजे हुई।जानकारी के अनुसार, दोनों
कोडरमा घाटी में दो ट्रेलरों की टक्कर
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

कोडरमा: कोडरमा घाटी में रविवार देर रात दो ट्रेलरों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना मेघातरी काली मंडा के पास रात करीब 12 बजे हुई।जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रेलर रांची की ओर से आ  रहे थे और बिहार की तरफ जा रहे थे। घाटी में ढलान के दौरान पीछे चल रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने ट्रेलर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे चल रहे ट्रेलर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे ट्रेलर के केबिन में एक व्यक्ति फंस गया।

पुलिस ने घायल को बाहर निकाला

हादसे की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे।पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर काफी प्रयास के बाद केबिन में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। इसके बाद मृतक और घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

सड़क से हटाए गए दोनों ट्रेलर

हादसे के बाद दोनों ट्रेलर सड़क पर खड़े हो गए थे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात शुरू कराया। देर रात तक मृतक और घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.