अजीबो-गरीब : जिंदा महिला की निकाली शवयात्रा, इंद्र देव होंगे प्रसन्न?

भोपाल : मॉनसून के कमजोर पड़ने के कारण एक तरफ गर्मी बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ जल संकट के आसार हैं। अब यही कारण है कि बारिश की कामना के साथ लोग इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के टोने-टोटके करने

Advertisement

भोपाल : मॉनसून के कमजोर पड़ने के कारण एक तरफ गर्मी बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ जल संकट के आसार हैं। अब यही कारण है कि बारिश की कामना के साथ लोग इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के टोने-टोटके करने लगे हैं। आमजन को लगता है कि टोने-टोटके करने में इंद्र देवता प्रसन्न हो जायेंगे और बारिश होगी, जिससे उनकी समस्याओं का निदान होगा।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि राज्य के खरगोन जिले में एक जिंदा महिला की शवयात्रा निकाली गई। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से इंद्र देवता प्रसन्न होते हैं और बारिश होती है। मान्यता है कि अगर जिंदा महिला की शव यात्रा निकाली जाये तो इंद्रदेव प्रसन्न हो जाते हैं। यहां के ब्राह्मणपुरी मोहल्ले की महिलाओं ने एकजुट होकर जिंदा महिला की अर्थी बनाई और शवयात्रा निकाली, जिसमें एक महिला आगे चल रही थी, जिसके हाथ में मटका भी था। महिलाएं मुर्दा मस्त है जैसे नारे भी लगा रही थी। जिस महिला को अर्थी पर लिटाया गया था, उसे लाल साड़ी पहनाई गई थी। उसे फूल और गुलाल भी चढ़ाया गया था।

दरअसल, राज्य में एक पखवाड़े में मॉनसून काफी कमजोर पड़ा हुआ है और बहुत कम हिस्से ऐसे हैं, जहां बारिश हुई है, ऐसे ही इलाकों में खरगोन जिला भी है। यहां बहुत कम बारिश हुई है। यही कारण है कि किसान परेशान हैं और उसे आने वाले दिनों की चिंता सताने लगी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.