राज्य में खुलेंगे 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सुधरेगा शिक्षा का स्तर : शिक्षा मंत्री

Ramgarh : राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सोमवार को रामगढ़ पहुंचे, तो उन्होंने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले से 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस संचालित हो रहे हैं। प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए 80 और सीएम

राज्य में खुलेंगे 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सुधरेगा शिक्षा का स्तर : शिक्षा मंत्री
Advertisement

Ramgarh : राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सोमवार को रामगढ़ पहुंचे, तो उन्होंने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले से 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस संचालित हो रहे हैं। प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए 80 और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने दुलमी प्रखंड के चामरोम में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री रामदास सोरेन ने सभी छात्राओं को झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शिक्षा विभाग का यह प्रयास है कि शिक्षा संबंधित सभी तरह की सुविधा राज्य के बच्चों को उपलब्ध कराई जाए। इस दिशा में शिक्षा विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा रास्ता है, जिसके माध्यम से ना केवल अपनी गरीबी दूर कर सकते हैं, बल्कि देश व समाज के विकास में भी अपना योगदान दे सकते हैं।

मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा संचालित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार सहित कई अन्य कार्यक्रमों से जनता को लाभ मिला है। शिक्षा विभाग को सुदृढ़ बढ़ाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा रिक्त पदों की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही रिक्त पदों को योजनाबद्ध तरीके से भरने हेतु कार्य किया जाएगा।

हेमंत सरकार में छात्रों की बदलेगी सूरत: ममता

रामगढ़ विधायक ममता देवी ने सभी छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य एवं उनके द्वारा विभिन्न प्रयासों को सभी के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है वह सराहनीय है। हाल ही में जिले में शुरू हुए पंचायत ज्ञान केंद्र की तारीफ करते हुए सभी को इसका पूरा लाभ लेने की अपील की। इसके साथ उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करते हुए फिलो एप के शुभारंभ की भी सराहना की व सभी छात्र छात्रओं से इसका लाभ लेने की अपील की।

विधायक ममता देवी ने बालिका आवासीय विद्यालय में सीसीटीवी लगाने का सुझाव दिया, तो डीसी चंदन कुमार ने तत्काल पहल की। उन्होंने सभी बालिका आवासीय विद्यालय में मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण शुरू करने को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं संगीत के क्षेत्र में भी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

रामगढ़ के छात्रों को मिलेगा और बेहतर माहौल : डीसी

कार्यक्रम में डीसी चंदन कुमार ने कहा कि रामगढ़ जिले के छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें और बेहतर माहौल देने की आवश्यकता है। इसके लिए जिला प्रशासन कार्य कर रहा है। वर्तमान स्थिति के हिसाब से आने वाले अगले 15 साल महिलाओं के विकास के लिए बेहद खास है। इसलिए आप सभी मन लगाकर पढ़ें और अपना व देश का नाम रोशन करें।

छात्राओं ने प्रस्तुत किया नृत्य और नुक्कड़ नाटक

उद्घाटन समारोह के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामगढ़ व गोला एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय दुलमी के छात्राओं ने गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त रॉबिन टोप्पो ने दिया।

मंत्री और अधिकारियों ने किया पौधरोपण

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, विधायक ममता देवी, डीसी चंदन कुमार, डीडीसी रोबिन टोप्पो और अन्य अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.