Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU), रांची के कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के 9 छात्र-छात्राओं ने ग्रेजुएट एप्टीच्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 में सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। यह परीक्षा इस वर्ष आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित की गई थी।
इनमें विद्यासागर ने देशभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18वां स्थान प्राप्त किया है। अन्य सफल छात्रों की रैंकिंग इस प्रकार है:
मो. कुँअर आदिल – 79वां स्थान
आयुष कुमार सिंह – 171वां स्थान
मो. कैफ – 200वां स्थान
प्रियांशु राज – 253वां स्थान
ऋतिक रौशन – 282वां स्थान
अन्वेषा निधि – 321वां स्थान
अभिषेक कुमार – 332वां स्थान
मणिमय कुमार सिंह – 548वां स्थान
सहायक कुलसचिव डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि इन रैंक होल्डर विद्यार्थियों को अब देश के अग्रणी आईआईटी, एनआईटी और कृषि विश्वविद्यालयों के मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में नामांकन का अवसर मिलेगा। साथ ही, उन्हें प्रति माह ₹12,400 की फेलोशिप भी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के कई उपक्रम (PSUs) भी GATE स्कोर के आधार पर प्रबंधन प्रशिक्षुओं की भर्ती करते हैं, जिससे इन विद्यार्थियों के लिए रोजगार के व्यापक अवसर खुलेंगे।
कृषि संकाय के डीन डॉ. डी.के. शाही, महाविद्यालय के एसोसिएट डीन डॉ. डी.के. रूसिया, और कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



