विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की रिलीज डेट आउट

फिल्म अभिनेता विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट तय कर दी है। इसकी जानकारी अभिनेता विक्की कौशल

Advertisement

फिल्म अभिनेता विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट तय कर दी है। इसकी जानकारी अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक टीजर वीडियो शेयर करते हुए दी है।सैम बहादुर के टीजर के जरिए उन्होंने अपने किरदार की एक झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। इसमें विक्की भारतीय सेना की यूनीफॉर्म में नजर आ रहे हैं। विक्की ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘365 दिन बचे हैं। 1 दिसंबर 2023 को सैम बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में विक्की टाइटल रोल यानी सैम बहादुर का किरदार निभा रहे हैं। जबकि सान्या मल्होत्रा फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू मानेकशा का किरदार निभाएंगी । वहीं फातिमा सना शेख भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। सान्या और फातिमा दोनों ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह पहला मौका है जब विक्की कौशल इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस बायोपिक की घोषणा साल 2019 में हुई थी । इसका निर्माण रॉनी स्क्रूवाला ने किया है। यह फिल्म अगले साल 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.