एसटीएफ के हत्थे चढ़ा कुख्यात हथियार तस्कर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक कुख्यात हथियार तस्कर को बीरभूम जिले के बोलपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान 55 साल के शेख मुनीरुद्दीन उर्फ मुनीर के तौर पर हुई है । एसटीएस के डीआईजी आईपीएस दीप

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक कुख्यात हथियार तस्कर को बीरभूम जिले के बोलपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान 55 साल के शेख मुनीरुद्दीन उर्फ मुनीर के तौर पर हुई है । एसटीएस के डीआईजी आईपीएस दीप नारायण गोस्वामी ने गुरुवार सुबह इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि मुनीर बोलपुर के ही नानूर थाना अंतर्गत बेरूग्राम का रहने वाला है। उसके पास से एक 7.65 एमएम की इंप्रोवाइज्ड सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की गई है। इसके साथ ही दो मैगजीन और सात राउंड गोलियां बरामद हुई हैं। वह इसे तस्करी के लिए ले जा रहा था तभी मुखबीरों से पुख्ता सूचना मिलने के बाद स्टेशन पर बुधवार देर शाम सैंथिया राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के साथ मिलकर उसे घेर लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.