फीफा विश्व कप : पोलैंड को 2-0 से हराकर अंतिम 16 में पहुंचा अर्जेंटीना

दोहा। मैक एलिस्टर और जूलियन अल्वारेज़ के एक-एक गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने ग्रुप सी के अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में पोलैंड को 2-0 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। इसके साथ, अर्जेंटीना ने अपने ग्रुप-स्टेज अभियान को दो जीत, एक हार और

Advertisement

दोहा। मैक एलिस्टर और जूलियन अल्वारेज़ के एक-एक गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने ग्रुप सी के अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में पोलैंड को 2-0 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया।

इसके साथ, अर्जेंटीना ने अपने ग्रुप-स्टेज अभियान को दो जीत, एक हार और छह अंकों के साथ समाप्त किया। पोलैंड अपने बेहतर गोल अंतर के कारण मेक्सिको के बराबर (4 अंक) अंक होने के बावजूद अंतिम 16 में पहुंच गया।

मैच के पहले 30 मिनट में अर्जेंटीना के लिए मार्कोस एक्यूना और लियोनेल मेसी ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। 32वें मिनट में एंजेल डि मारिया ने पोलैंड के गोल पोस्ट में कर्लिंग कॉर्नर से मारने की कोशिश की लेकिन गोलकीपर ने एक हाथ से खतरे को टाल दिया।

35वें मिनट में मेसी ने जूलियन अल्वारेज़ के क्रॉस का अच्छी तरह से जवाब दिया लेकिन उनका हेडर गोल पोस्ट के बगल से निकल गया। इसके बाद मेसी को पेनल्टी के जरिए गोल करने का एक और मौका मिला, लेकिन पोलैंड के गोलकीपर ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा बचाव किया।

पहले हाफ में तीन मिनट जोड़े गए। पहला हाफ गोल रहित था लेकिन अर्जेंटीना की ओर से बेहतर आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया गया, दूसरी तरफ पोलैंड ने भी कुछ शानदार बचाव किया।

दूसरा हाफ पूरी तरह से अर्जेंटीना के नाम रहा। दूसरे हाफ में बमुश्किल एक मिनट ही हुए थे कि ब्राइटन मैक एलिस्टर ने बेहतरीन गोल कर अर्जेंटीना के 1-0 की बढ़त दिला दी। यह एलिस्टर का पहला पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था।

67वें मिनट में, अल्वारेज़ ने विश्व कप में अपना पहला गोल करके अर्जेंटीना की बढ़त को दोगुना कर दिया। फर्नांडीज ने गेंद को अल्वारेज़ के पास भेजा, जिसे स्ट्राइकर ने अपने मजबूत फिनिशिंग कौशल का प्रदर्शन करते हुए गोल पोस्ट में डाल दिया और अर्जेंटीना को 2-0 से आगे कर दिया। यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ और अर्जेंटीना 2-0 से मैच जीतकर अंतिम 16 में पहुंच गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.