गिरिडीह में चार चोर गिरफ्तार, गैस कटर, पाइप, मोबाइल फोन बरामद

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह से एक चोर गिरोह को ग्रामीणों ने धर दबोचा हैद्ध यहां ग्रामीणों के सहयोग से मुफस्सिल थाना पुलिस ने चार शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बताया गया कि मंगरोडीह तालाब के समीप कुछ युवक चोरी

Advertisement

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह से एक चोर गिरोह को ग्रामीणों ने धर दबोचा हैद्ध यहां ग्रामीणों के सहयोग से मुफस्सिल थाना पुलिस ने चार शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बताया गया कि मंगरोडीह तालाब के समीप कुछ युवक चोरी करने की नियत से घूम रहे थे। इसी बीच पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंच गयी।

पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे। इसी बीच पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से चार युवकों को पकड़ लिया, जबकि मौके पर से तीन-चार अन्य युवक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार चोरों को पुलिस मुफस्सिल थाना थाना ले आयी। इस दौरान जांच में गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने गैस कटर, पाइप, रेगुलेटर, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किये हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.