रांची में दो करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में पीएलएफआई के चार उग्रवादी गिरफ्तार

रांची। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के आटा नूडल्स फैक्टरी संचालक से दो करोड़ की लेवी मांगने वाले चार पीएलएफआई उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें मंजूर आलम, तसलीम अंसारी, बल्लू सहित एक अन्य शामिल हैं। यह कार्रवाई एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर हटिया

Advertisement

रांची। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के आटा नूडल्स फैक्टरी संचालक से दो करोड़ की लेवी मांगने वाले चार पीएलएफआई उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें मंजूर आलम, तसलीम अंसारी, बल्लू सहित एक अन्य शामिल हैं।

यह कार्रवाई एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने की है। पुलिस ने पीएलएफआई से जुड़े चार उग्रवादियों को रांची के रिंगरोड के समीप नयासराय में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की दबिश से घबराकर मंजूर आलम, तसलीम अंसारी, बल्लू रांची छाेड़कर बाहर भागने की फिराक में थे। इसी दौरान तकनीकी टीम को सूचना मिली कि तीनों ब्लू रंग के स्विफ्ट डिजायर कार से भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुपुदाना, नगड़ी से रिंगरोड की ओर जाने वाले मार्ग को सील कर दिया। एक-एक वाहनों की जांच की जाने लगी। इसी बीच एक कार आते दिखा जिसे पुलिस के जवानों ने घेर लिया। उसमें सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले व्यवसायी पवन सिंह के मोबाइल में कॉल कर दो करोड़ की लेवी मांगी गयी थी। नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। पवन सिंह ने तुपुदाना थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.