अदाणी स्कूल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

Godda : अदाणी पावर प्लांट के रैयतों और प्लांट के आस-पास के गांवों में रहने वाले गोड्डावासियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से खोले जा रहे अदाणी स्कूल निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन कर जमीन समतलीकरण का काम शुरू

Advertisement

Godda : अदाणी पावर प्लांट के रैयतों और प्लांट के आस-पास के गांवों में रहने वाले गोड्डावासियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से खोले जा रहे अदाणी स्कूल निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन कर जमीन समतलीकरण का काम शुरू किया गया। समतलीकरण के काम की शुरुआत अदाणी पावर प्लांट के स्टेशन हेड रमेश झा और आॅपरेशन हेड प्रसून चक्रवर्ती ने नारियल फोड़ कर किया। अदाणी विद्यालय का निर्माण मोतिया मौजा स्थित रानीटिकर गांव के समीप किया जा रहा है।

अदाणी द्वारा इस स्कूल का निर्माण तकरीबन साढ़े तीन एकड़ जमीन पर किये जाने की योजना है जिसका जमीन अधिग्रहण पावर प्लांट के जमीन अधिग्रहण पूर्व में ही किया जा चुका है। स्कूल के निर्माण में तकरीबन दो साल का समय लगने का अनुमान है। इस विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा बारह तक की पढ़ाई सीबीएससी बोर्ड के माध्यम से होगी। भूमि पूजन के दौरान अदाणी पावर व अदाणी फाउंडेशन के कई अधिकारियों के साथ ग्रामीण उमेश यादव, शेखर मंडल, इंदुभूषण यादव, बलराम मंडल, राजू यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *