61000 पारा शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी

रांची: झारखंड के 61,000 पारा शिक्षकों के EPF को मंजूरी दे दी गई है। पारा शिक्षकों में 12 प्रतिशत राशि जमा होगी। इसमें 6 प्रतिशत पारा शिक्षकों के मानदेय और 6 प्रतिशत राज्य सरकार की ओर से योगदान होगा। यह फैसला शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

Advertisement

रांची: झारखंड के 61,000 पारा शिक्षकों के EPF को मंजूरी दे दी गई है। पारा शिक्षकों में 12 प्रतिशत राशि जमा होगी। इसमें 6 प्रतिशत पारा शिक्षकों के मानदेय और 6 प्रतिशत राज्य सरकार की ओर से योगदान होगा। यह फैसला शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने लिया है साथ ही इस फाइल पर साइन भी कर दिया है। बता दें कि कल्याण कोष में जमा राशि से पारा शिक्षकों के रिटायरमेंट पर 5 लाख और किसी की आकस्मिक मृत्यु होती है, तो 5 लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। यह निर्णय सोमवार को शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई विभागी समीक्षा बैठक में लिया गया है। इस योजना को 1 जनवरी 2023 से लागू कर दिया जाएगा।

राज्य सरकार कल्याण कोष का गठन कर कल्याण कोष में जमा राशि से पारा शिक्षकों के रिटायरमेंट पर उन्हें 5 लाख प्रदान करेगी। यदि अगर इनके यहाँ पारा शिक्षक की सेवा के दौरान किसी की अचानक मौत हो गई तो ऐसी स्थिति में 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सरकारी स्कूलों में अब मिड डे मील की सारी जिम्मेदारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) को दे दी गई है। बच्चों को स्कूल में मिड डे मील का खाना नहीं मिलने पर BEEO का दो दिन का वेतन काट दिया जाएगा।

झारखण्ड में माध्यमिक स्कूलों में 9000 प्रधानाध्यापकों के पद सृजित किए जायेंगे। जल्दी ही पद वर्ग समिति को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *