टेक्सास में शक्तिशाली भूकंप से कांपी धरती

मिडलैंड। अमेरिका के टेक्सास में कल शाम राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तेज झडकों से भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। फिलहाल इससे जान-माल की क्षति होने

Advertisement

मिडलैंड। अमेरिका के टेक्सास में कल शाम राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तेज झडकों से भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। फिलहाल इससे जान-माल की क्षति होने की सूचना नहीं है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मिडलैंड के उत्तर-पश्चिम से 22 किलोमीटर दूर 9 किलोमीटर की गहराई पर था। मिडलैंड के राष्ट्रीय मौसम सेवा कार्यालय ने ट्वीट किया है कि यह टेक्सास राज्य के इतिहास में चौथा सबसे शक्तिशाली भूकंप है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.