रूस ने यूक्रेन पर दागीं 70 से ज्यादा मिसाइलें

कीव/मास्को। रूस-यूक्रेन युद्ध आक्रामक मोड़ पर है। कई देशों की अपील का भी रूस पर कोई असर नहीं पड़ा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने रुख पर अड़िग हैं। रूस की सेना यूक्रेन में तबाही मचा रही है। रूस की सेना ने ताजा हमले में शुक्रवार को

Advertisement

कीव/मास्को। रूस-यूक्रेन युद्ध आक्रामक मोड़ पर है। कई देशों की अपील का भी रूस पर कोई असर नहीं पड़ा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने रुख पर अड़िग हैं। रूस की सेना यूक्रेन में तबाही मचा रही है। रूस की सेना ने ताजा हमले में शुक्रवार को यूक्रेन पर ताबड़तोड़ 70 से अधिक मिसाइलें दागीं है।

युद्ध की शुरुआत के बाद यह सबसे बड़ा आक्रमण है। कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में आपातकालीन ब्लैक आउट किया गया है। यूक्रेन के अधिकारियों का दावा है कि मध्य कीव में एक अपार्टमेंट ब्लॉक मिसाइल की चपेट में आ गया। इससे तीन लोगों की और दक्षिण में खेरसॉन में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इस आक्रमण के बीच एक वीडियो संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस के पास अभी भी हमलों के लिए पर्याप्त मिसाइलें हैं। उसका मुकाबला करने के लिए पश्चिमी सहयोगियों को कीव की और अधिक मदद करनी चाहिए। जेलेंस्की ने अधिक और बेहतर वायु रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति करने का आग्रह किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.