सोने चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख

नई दिल्ली। धनतेरस और दिवाली की खरीदारी शुरू हो जाने के बावजूद भारतीय सर्राफा बाजार तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। त्योहारी सीजन में आज लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का रुख बना रहा। आज सोने की अलग अलग श्रेणियों

Advertisement

नई दिल्ली। धनतेरस और दिवाली की खरीदारी शुरू हो जाने के बावजूद भारतीय सर्राफा बाजार तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। त्योहारी सीजन में आज लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का रुख बना रहा। आज सोने की अलग अलग श्रेणियों में 91 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 54 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमजोरी दर्ज की गई। इसी तरह बाजार में त्योहारी मांग बढ़ने के बावजूद चांदी आज के कारोबार में प्रति किलोग्राम 462 रुपये गिर गयी।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक घरेलू सर्राफा बाजार में आज कारोबारी यानी 24 कैरेट (999) सोने की औसत कीमत 91 रुपये की कमजोरी के साथ गिरकर 50,339 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई। इसी तरह 23 कैरेट (995) सोने की कीमत भी 91 रुपये की सुस्ती के साथ 50,137 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई। जबकि जेवराती यानी 22 कैरेट (916) सोने की कीमत में आज 83 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमजोरी दर्ज की गई। इसके साथ ही 22 कैरेट सोना 46,111 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट (750) सोने की कीमत में आज प्रति 10 ग्राम 69 रुपये की कमजोरी दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ 18 कैरेट सोना 37,754 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया जबकि 14 कैरेट (585) सोना आज 54 रुपये टूट कर 29,448 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया।

सर्राफा बाजार में त्योहारी खरीद का रुझान बनने के बावजूद आज एक बार फिर चांदी की कीमत में गिरावट का रुख बना रहा। आज के कारोबार में चांदी (999) में 462 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण ये चमकीली धातु फिसल कर 56,105 रुपये प्रति किलोग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गई।

मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन के मुताबिक भारतीय सर्राफा बाजार के त्योहारी कारोबार में तेजी का रुख बना है। बाजार में सोने और चांदी के सिक्कों की खरीद भी बढ़ी है। इसके बावजूद वैश्विक बाजार के दबाव की वजह से भारतीय बाजार अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है। आलम ये है कि दिवाली और धनतेरस के लिए कई बड़े ब्रैंड सोने और चांदी की खरीदारी पर डिस्काउंट भी ऑफर कर रहे हैं लेकिन महंगाई के दबाव और कारोबारी निवेशकों की बेरुखी के कारण सर्राफा बाजार में तेजी नहीं आ पा रही है।

मयंक मोहन के अनुसार मौजूदा समय में बाजार में होने वाली ज्यादातर खरीदारी व्यक्तिगत निवेशकों द्वारा त्योहारी खरीद के रूप में ही की जा रही है। कारोबारी निवेशक फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव पर नजर बनाए हुए हैं। यही कारण है कि वे अभी खुलकर कारोबार करने से बच रहे हैं। कारोबारी निवेशकों के बाजार से दूर रहने की वजह से त्योहारी सीजन के बावजूद भारतीय शेयर बाजार अपेक्षित तेजी के साथ नहीं बढ़ पा रहा है।

मयंक मोहन का मानना है कि इस सप्ताह सर्राफा बाजार में आखिरी 2 दिन के दौरान तेजी का रुझान बन सकता है, जो दिवाली तक जारी रह सकता है। दीपावली के बाद सर्राफा बाजार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए त्योहारी खरीदारी करने के अलावा छोटे निवेशकों को फिलहाल निवेश योजनाओं को कुछ समय के लिए टाल देना ही ज्यादा बेहतर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.