कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। दुनिया की अन्य करेंसी की तुलना में अमेरिकी डॉलर में गिरावट की वजह से गैर यूएस खरीदारों के लिए क्रूड ऑयल सस्ता होकर 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।

Advertisement

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। दुनिया की अन्य करेंसी की तुलना में अमेरिकी डॉलर में गिरावट की वजह से गैर यूएस खरीदारों के लिए क्रूड ऑयल सस्ता होकर 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। सप्ताह के दूसरे आज शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.40 फीसदी यानी 0.37 डॉलर लुढ़ककर 91.99 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.53 फीसदी यानी 0.45 डॉलर की गिरावट के साथ 85.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.