मुख्यमंत्री 21 अगस्त काे मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में हस्तांतरित करेंगे राशि

Ranchi। गढ़वा, पलामू और लातेहार के लिए मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को पहली किस्त की राशि 21 अगस्त को जारी की जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजना की राशि को जारी करेंगे। चियांकि हवाई अड्डा पर उनका कार्यक्रम होगा। इस योजना की शुरुआत

मुख्यमंत्री 21 अगस्त काे मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में हस्तांतरित करेंगे राशि
Advertisement

Ranchi। गढ़वा, पलामू और लातेहार के लिए मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को पहली किस्त की राशि 21 अगस्त को जारी की जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजना की राशि को जारी करेंगे। चियांकि हवाई अड्डा पर उनका कार्यक्रम होगा। इस योजना की शुरुआत पाकुड़ से हो चुकी है।

21 अगस्त को मुख्यमंत्री पलामू के दौरा पर रहेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम पलामू के चियांकि हवाई अड्डा पर निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पलामू जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है। चियांकि अड्डा पर मुख्यमंत्री का मंच तैयार किया जा रहा है और टेंट लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चियांकि हवाई अड्डा से ही पलामू, गढ़वा और लातेहार के लाखों लाभुकों को मंईयां योजना के तहत राशि को जारी करेंगे। यह योजना की पहली किस्त होगी।

पलामू डीसी शशि रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। 3000 से भी अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है और सैकड़ों की संख्या में दंडाधिकारी लगाए जा रहे हैं।

मंईयां योजना

झारखंड में 21 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने हजार रुपये योजना के तहत दी जाएगी। हर महीने इस उम्र की योग्य महिलाओं के बैंक खाते में 15 तारीख तक एक हजार रुपए भेज दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता झारखंड का निवासी होना है। वैसी महिलाएं जो सरकारी या निजी नौकरी में ऊंचे पद पर हैं, या फिर जो आयकर का भुगतान करती हों, जिनका ईपीएफ कटता हो, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा, जिन महिलाओं का बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, वो भी इस योजना का लाभ दिसंबर 2024 तक उठा सकेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *