पतरातू लेक रिजॉर्ट में झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल सात सितंबर से

Ranchi। पर्यटन निदेशालय, झारखंड सरकार द्वारा 7-9 सितंबर तक रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत पतरातू लेक रिजॉर्ट में झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल 2024 के दौरान पर्यटकों के लिए पतरातू लेक

पतरातू लेक रिजॉर्ट में झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल सात सितंबर से
Advertisement

Ranchi। पर्यटन निदेशालय, झारखंड सरकार द्वारा 7-9 सितंबर तक रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत पतरातू लेक रिजॉर्ट में झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल 2024 के दौरान पर्यटकों के लिए पतरातू लेक रिजॉर्ट परिसर में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। वहीं तीन दिनों तक चलने वाले झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल के दौरान पर्यटक बेहद कम दर पर विभिन्न वाटर एवं लैंड बेस्ड एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकेंगे।

झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल के दौरान बनाना राइड के लिए ₹100, वेक बोर्डिंग के लिए ₹300, रिंगो राइड के लिए ₹300, डिस्को राइड के लिए ₹100, कायक (सिंगल बोट) के लिए ₹70, वाटर रोलर के लिए ₹70, हाई स्पीड बोट के लिए ₹100, सेल बोट के लिए ₹70, माउंटेन बाइकिंग के लिए ₹30, जिप लाइनिंग के लिए ₹100 एवं डुओ साइकिलिंग के लिए ₹70 का भुगतान प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक राइड के लिए करना होगा।

इस दौरान विभिन्न एक्टिविटीज के लिए दो व्यक्तियों को एक साथ टिकट खरीदने पर “कॉम्बो प्राइस” के तहत विशेष छूट दी जाएगी, जिसमें हाई स्पीड बोट, बनाना राइड एवं कायक राइड के लिए ₹500, हाई स्पीड बोट, वेक बोर्डिंग, वाटर रोलर एवं नेवी सेल बोट के लिए ₹1000, हाई स्पीड बोट, रिंगो राइड, डिस्को राइट एवं नेवी सेल बोर्ड के लिए ₹1000 तथा माउंटेन बाइकिंग, जिप लाइनिंग एवं रिंगो राइड के लिए मात्र 840 रुपए देना होगा। इन सब के अलावा पर्यटक वाजिब दर पर विभिन्न व्यंजनों का भी लुप्त झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल के दौरान उठा सकेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *