अमेरिका में बर्फीला तूफान, 4,900 फ्लाइट कैंसिल

वाशिंगटन। अमेरिका में बर्फीले तूफान से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके कारण पिछले 24 घंटों में 4,900 से अधिक फ्लाइट कैंसिल की जा चुकी हैं। साथ ही 4,400 से अधिक उड़ानों का समय बदला गया है। उड़ान ट्रैकिंग सेवा ‘फ्लाइट अवेयर’ ने इसकी

Advertisement

वाशिंगटन। अमेरिका में बर्फीले तूफान से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके कारण पिछले 24 घंटों में 4,900 से अधिक फ्लाइट कैंसिल की जा चुकी हैं। साथ ही 4,400 से अधिक उड़ानों का समय बदला गया है। उड़ान ट्रैकिंग सेवा ‘फ्लाइट अवेयर’ ने इसकी पुष्टि की है।

उड़ाने ट्रैकिंग सेवा के मुताबिक बुधवार को जाने वाली 3,500 से अधिक उड़ानें पहले ही रद कर दी गई थीं। 22 दिसंबर से अब तक लगभग 20,000 उड़ानें रद की जा चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि इस बर्फीले तूफान के कारण अबतक 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से लगभग 28 लोग न्यूयॉर्क के बताए गए हैं।

अमेरिका में बर्फीले तूफान का सबसे ज्यादा असर न्यूयार्क के उपनगर बफेलो में पड़ा है। यहां स्थिति इतनी खराब हो गई है कि राज्य पुलिस और सेना की तैनाती की गई है। साथ ही ड्राइविंग पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। राष्ट्रपति जो बाइडन पहले ही बर्फीले तूफान से प्रभावित न्यूयार्क में आपातकाल की घोषणा कर चुके हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *