शिक्षा के प्रति समर्पण की मिसाल थे स्व. महानंद महतो, पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

सुकुरहुटू के पूर्व मुखिया एवं शिक्षाविद् के योगदान को किया गया याद, पुत्र मुकेश रंजन ने दिव्यांग बच्चों की मदद का लिया संकल्प Ranchi : सुकुरहुटू में स्व. महानंद महतो की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्था के शिक्षकों,

शिक्षा के प्रति समर्पण की मिसाल थे स्व. महानंद महतो, पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
Advertisement
  • सुकुरहुटू के पूर्व मुखिया एवं शिक्षाविद् के योगदान को किया गया याद, पुत्र मुकेश रंजन ने दिव्यांग बच्चों की मदद का लिया संकल्प

Ranchi : सुकुरहुटू में स्व. महानंद महतो की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्था के शिक्षकों, विद्यार्थियों, परिजनों एवं ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. महानंद महतो ने शिक्षा के प्रसार और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। शिक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, दूरदर्शिता और अथक प्रयासों ने समाज में जागरूकता की नई अलख जगाई। उनके प्रयासों से अनेक बच्चों को बेहतर भविष्य की राह मिली। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. महानंद महतो सुकुरहुटू के मुखिया होने के साथ-साथ एक समर्पित शिक्षक, प्रधानाध्यापक और समाजसेवी भी थे। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सशक्त माध्यम माना और ग्रामीण बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए निरंतर प्रयास किया। उनका अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, सादगी और समाज के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि किसी व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि समाज के लिए किए गए कार्यों और उसके आदर्शों से होती है। स्व. महानंद महतो ने अपने जीवनकाल में जो शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उपस्थित लोगों ने उनके सपनों को साकार करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

दिवंगत पिता की स्मृति में दिव्यांग बच्चों की मदद करेंगे : मुकेश रंजन

इस अवसर पर स्व. महानंद महतो के पुत्र मुकेश रंजन ने अपने पिता के आदर्शों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में स्वर्गीय हनुमान माता मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को शैक्षणिक सामग्री एवं पुस्तकों का वितरण करने की पहल की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करना है। इस संकल्प को स्व. महानंद महतो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है।

पुण्यतिथि पर किशोर मुंडा, संतोष महतो, तुलसी, रामदेव, रमेश महली, पत्रकार संदीप सिंह, स्व. महानंद महतो के पुत्र मुकेश रंजन सहित संस्था के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में शिक्षा की ज्योति को निरंतर प्रज्वलित रखने का संकल्प दोहराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *