स्ट्रैचर पर नगर निगम सदन की बैठक में पहुंचे भाजपा पार्षद

गाजियाबाद। नगर निगम सदन की बैठक शनिवार को 11:00 बजे शुरू हो गई लेकिन इसी दौरान बैठक का माहौल बदल गया जब वार्ड 94 के भाजपा पार्षद एके माहेश्वरी पर बैठक में स्ट्रैचर पर पहुंचे । निगम अधिकारियों पर अकर्मठता का आरोप लगाते हुए कहा

Advertisement

गाजियाबाद। नगर निगम सदन की बैठक शनिवार को 11:00 बजे शुरू हो गई लेकिन इसी दौरान बैठक का माहौल बदल गया जब वार्ड 94 के भाजपा पार्षद एके माहेश्वरी पर बैठक में स्ट्रैचर पर पहुंचे । निगम अधिकारियों पर अकर्मठता का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जितने भी काम पिछली तीन बैठकों में बताएं एक भी नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान महापौर आशा शर्मा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने उनकी समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि विकास कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्य अभियंता एनके चौधरी को समस्याओं को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

इससे पहले वंदे मातरम के साथ महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में बैठक के कोरम पूरा न होने के कारण बैठक को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। इसी दौरान वार्ड 94 के पार्षद एके महेश्वरी से स्ट्रैचर पर सीधे सदन बैठक में पहुंचे। उन्हें देखकर सभी हक्के बक्के रह गए। उन्होंने आक्रोश भरे स्वर में महापौर के आगे हाथ जोड़ते हुए कहा कि मैंने अपने विकास कार्यों को लेकर आया हूं। मेरे वार्ड में कोई भी काम नहीं हुआ है। जो बहुत गंभीर बात है। महापौर ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते रहे। इसके बाद नगर आयुक्त और खुद उनके पास पहुंचे और उन्हें उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.