आदिवासी महिला से दुष्कर्म, गर्भपात और ब्लैकमेलिंग का आरोप, फादर की गिरफ्तारी की मांग

जनजाति सुरक्षा मंच ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन लागू करने की अपील Mukesh Ranjan रांची। जनजाति सुरक्षा मंच के मीडिया प्रभारी सोमा उरांव ने गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव की 32 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ

आदिवासी महिला से दुष्कर्म, गर्भपात और ब्लैकमेलिंग का आरोप, फादर की गिरफ्तारी की मांग
Advertisement
  • जनजाति सुरक्षा मंच ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन लागू करने की अपील

Mukesh Ranjan 

रांची। जनजाति सुरक्षा मंच के मीडिया प्रभारी सोमा उरांव ने गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव की 32 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ कथित दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और ब्लैकमेलिंग के मामले में फादर थॉमस सोरेन की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने सरकार से आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए फांसी की सजा देने की बात कही।

सोमा उरांव के अनुसार, मिशनरी संस्था में कार्यरत फादर थॉमस सोरेन पर महिला को नौकरी का प्रलोभन देकर बुलाने, डराने-धमकाने और लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप है। उन्होंने दावा किया कि महिला का जबरन गर्भपात कराया गया तथा बाद में पति-पत्नी दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया।

उन्होंने राज्य सरकार पर आदिवासियों के हितों की अनदेखी और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही राज्यपाल से झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि त्योहार के बाद मंच का प्रतिनिधिमंडल गोड्डा जाकर मामले की जानकारी लेगा और पीड़िता को न्याय दिलाने का प्रयास करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *