सरस्वती पूजा के दौरान नहीं बजेगा डीजे, विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक

बेगूसराय। इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ ही मनाए जाने वाले सरस्वती पूजनोत्सव की तैयारी काफी तेज हो गई है। जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों में मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं तो वहीं बाजार में भी सजावट सामग्री आ गई

Advertisement

बेगूसराय। इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ ही मनाए जाने वाले सरस्वती पूजनोत्सव की तैयारी काफी तेज हो गई है। जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों में मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं तो वहीं बाजार में भी सजावट सामग्री आ गई है।

सभी लोगों ने पूजा की तैयारी काफी तेज कर दी है। ऐसे में प्रशासन शांतिपूर्वक सरस्वती पूजन उत्सव संपन्न कराने के लिए अलर्ट हो गया है। डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी योगेन्द्र कुमार ने वसंत पंचमी के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए संयुक्त रूप से बैठक कर सभी एसडीओ एवं डीएसपी आवश्यक निर्देश दिया है।

इस दौरान डीएम एवं एसपी ने बसंत पंचमी के अवसर पर समुचित विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश देने के साथ जिला में स्थापित किए जाने वाले मूर्तियों की मैंपिंग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। जिससे कि बसंत पंचमी पर्व के सफलतापूर्वक आयोजन के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने, असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई करने, जबरन चंदा वसूली करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों के साथ बैठक करने शांतिपूर्ण तरीके से बसंत पंचमी पर्व के समापन के लिए आवश्यक सहयोग प्राप्त करने का भी निर्देश दिया।

निर्देश दिया गया है कि विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगाएं, इसकी सूचना दे दें, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाने की स्थिति में संबधित प्रधानाध्यापक पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। बसंत पंचमी के आयोजित होने वाले मेले को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रशानिक तैयारी करने के साथ-साथ मूर्ति विसर्जन वाले स्थानों पर भी सुरक्षा के लिए आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.