श्रीसाईं मंदिर में 15 को विशेष पूजा-अर्चना

रांची। रांची पुंदाग स्थित श्रीसाईं मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को विशेष पूजा और महाभंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से आवश्यक तैयारी की जा रही है। मंदिर के संस्थापक पुजारी रंजन पांडेय ने

Advertisement

रांची। रांची पुंदाग स्थित श्रीसाईं मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को विशेष पूजा और महाभंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से आवश्यक तैयारी की जा रही है। मंदिर के संस्थापक पुजारी रंजन पांडेय ने बताया कि 15 जनवरी को दोपहर की आरती के बाद बाबा के महाभोग का वितरण किया जाएगा।

महाभोग के वितरण के साथ ही भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या चुमकी राय द्वारा प्रस्तुत की जाएगी, जो देर शाम तक चलेगी। पुजारी रंजन पांडेय ने सभी साईं भक्तों से पूजा-अर्चना और भजन कार्यक्रम में शामिल होने और महाभोग ग्रहण करने का आग्रह किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.