50 हजार का इनामी गैंगस्टर विनय श्रोत्रीय पुलिस की मुठभेड़ में ढेर

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुधवार तड़के एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर विनय श्रोत्रीय मारा गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह एक सूचना के बाद सिकंदरा क्षेत्र में गांव अकबर रोड पर एसटीएफ और

Advertisement

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुधवार तड़के एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर विनय श्रोत्रीय मारा गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह एक सूचना के बाद सिकंदरा क्षेत्र में गांव अकबर रोड पर एसटीएफ और सिकंदरा पुलिस ने उसे घेर लिया था। घेराबंदी के दौरान उस ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में उसके गोली लगी, जिसमें उसकी मौत हो गई। उसका एक साथी कोहरे में फरार हो गया। फिरोजाबाद के लाइन पार थाना क्षेत्र के गैंगस्टर विनय श्रोतिय काे जिला जेल से 13 जुलाई 2022 को दीवानी में पेशी पर लाया गया था। गैंगस्टर दीवानी से अपने साथियों की बाइक पर बैठकर फरार हो गया था। उसने साथ आए सिपाही को गच्चा दे दिया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.