छात्रा ने हॉस्टल में फंदे से लटककर की खुदकुशी

रांची। लालपुर थाना क्षेत्र स्थित श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक छात्रा ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना हॉस्टल प्रबंधन ने बुधवार को पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर

Advertisement

रांची। लालपुर थाना क्षेत्र स्थित श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक छात्रा ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना हॉस्टल प्रबंधन ने बुधवार को पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

जानकारी के अनुसार छात्रा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रा की पहचान शगुफ्ता परवीन के रूप में हुई है। वह बोकारो जिले के लालपनिया के सेराज आलम की पुत्री थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। छात्रा के खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को दे दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.