आंध्र प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, केस दर्ज

विशाखापत्तनम। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ट्रेन के कोच पर पथराव किया गया। इस पथराव में एक कोच की खिड़की का कांच टूटा है। दरअसल, आंध्र प्रदेश में अभी वंदे

Advertisement

विशाखापत्तनम। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ट्रेन के कोच पर पथराव किया गया। इस पथराव में एक कोच की खिड़की का कांच टूटा है।

दरअसल, आंध्र प्रदेश में अभी वंदे भारत ट्रेन का विधिवत परिचालन शुरू नहीं हुआ है। ट्रेन ट्रायल रन के बाद विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन से मरीपालेम में कोच मेंटेनेंस सेंटर जा रही थी। इस ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 जनवरी को करने वाले हैं।

इस संबंध में डीआरएम अनूप ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन से कोचिंग कॉम्प्लेक्स की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन को अज्ञात ने पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस मामले में आरपीएफ ने केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.