एसटीएफ ने हथियार के साथ तीन को किया गिरफ्तार

बेगूसराय। हथियार और शराब कारोबार पर काबू पाने के लिए एक्शन मोड में काम कर रही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता है। बीते रात भी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को हथियार और

Advertisement

बेगूसराय। हथियार और शराब कारोबार पर काबू पाने के लिए एक्शन मोड में काम कर रही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता है। बीते रात भी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को हथियार और शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पटना एसटीएफ के एसओजी-थ्री सूचना मिली कि बेगूसराय जिला मुख्यालय पर रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र इलाके में कुछ अपराधी शराब और हथियार से लैस होकर बड़ी वारदात को अंजाम देने के चक्कर में हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर छापेमारी कर दिया। जिसमें बलिया थाना के गोखले नगर विष्णुपुर निवासी केशव कुमार एवं रोहित कुमार तथा रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र के चट्टी रोड निवासी मनीष रौशन को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 7.65 एम का एक पिस्टल, एक देसी पिस्तौल, एक जिन्दा गोली, 17 बोतल विदेशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी अपराधियों से पूछताछ करने के साथ इनके संबंध में विशेष जानकारी जुटाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बेगूसराय पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम बेगूसराय में अपराधियों और शराब माफियाओं का कमर तोड़ने के लिए एक्शन मोड में काम कर रही है। लगातार छापेमारी कर अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा जा रहा है, इसी कड़ी में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *