फिर से एक नये वायरस का कहर

New Delhi : चीन में सांस संबंधी बीमारी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले तेजी से बढ़ने की खबरों के बीच स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में एचएमपीवी वायरस तेजी

फिर से एक नये वायरस का कहर
Advertisement

New Delhi : चीन में सांस संबंधी बीमारी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले तेजी से बढ़ने की खबरों के बीच स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में एचएमपीवी वायरस तेजी से फैल रहा है। चीन में फैल रहे एचएमपीवी वायरल ठीक फ्लू और कोविड-19 के लक्षणों से मेल खाता है। इस पर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने कहा कि इस वायरस पर स्वास्थ्य अधिकारियों की कड़ी नजर है।

मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि कुछ खबरें चल रही हैं, जिसमें यह कहा गया है कि चीन में मेटान्यूमो वायरस तेजी से फैल रहा है। हमें ऐसा नहीं लगता क्योंकि मेटान्यूमो वायरस सांस से संबंधित एक वायरस है जो सर्दी-जुकाम जैसी बीमारी के लक्षण देता है। कुछ लोगों में थोड़ी मुश्किलें होती हैं जिनमें बुजुर्ग और एक साल से कम उम्र के बच्चे शामिल है। लेकिन यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, जिससे बहुत चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सर्दियों के महीनों में सांस से संबंधित तकलीफें बहुत सामान्य है।

उन्होंने कहा कि देश के सभी अस्पताल किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर आदि सभी चीजें अस्पताल में उपलब्ध हैं। वायरल बीमारी में उपचार के लिए ज्यादा दवाइयों की आवश्यकता नहीं होती।
उन्होंने कहा कि आईसीएमआर के डेटाबेस के मुताबिक इस सर्दी में जुकाम वाले मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा नही हैं। कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। इसलिए चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इन दिनों में फ्लू जैसे वायरस आम है। इससे निपटने के लिए अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *