युवा महोत्सव में आईसेक्ट विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

Hazaribagh : 38वां एआईयू ईस्ट जोन यूथ फेस्टिवल में परफॉर्मिंग आर्ट्स की सहायक प्राध्यापिका कुमारी सीमा व फाइन आर्ट्स के सहायक प्राध्यापक शिवदेव कुमार के नेतृत्व में भाग लेने आईसेक्ट विश्वविद्यालय के 28 प्रतिभागियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष

युवा महोत्सव में आईसेक्ट विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन
Advertisement

Hazaribagh : 38वां एआईयू ईस्ट जोन यूथ फेस्टिवल में परफॉर्मिंग आर्ट्स की सहायक प्राध्यापिका कुमारी सीमा व फाइन आर्ट्स के सहायक प्राध्यापक शिवदेव कुमार के नेतृत्व में भाग लेने आईसेक्ट विश्वविद्यालय के 28 प्रतिभागियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों का प्रदर्शन इस बार शानदार रहा। प्रभात फेरी में विश्वविद्यालय को दूसरा, वहीं रंगोली में निधि और कार्टूनिंग में कृष्ण कुमार दांगी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि ऑन द स्पॉट पेंटिंग में कुमार कुशवाहा व कोलाज मेकिंग में मंजू कुमारी चौथे स्थान पर रहे। कुल मिलाकर इस बार विश्वविद्यालय के प्रतिभागी चार पुरस्कार जीतने में सफल रहे।

उन्होंने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से यह दूसरी बार था, जब यूथ फेस्टिवल में यहां के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं कुलपति प्रो पीके नायक प्रतिभागियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पुरस्कार तो एक पैमाना है लेकिन जिस तरह हमारे विद्यार्थियों ने यूथ फेस्टिवल को लेकर मेहनत की है, इसका सकारात्मक असर आने वाले यूथ फेस्टिवल जैसे बड़े कार्यक्रम में देखने को मिलेंगे और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी नई-नई बुलंदियां हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के समावेशी विकास पर बल देता रहा है, नतीजतन हमारे विद्यार्थी शिक्षण कार्य के साथ साथ खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहें हैं।

बता दें कि यूथ फेस्टिवल 08 जनवरी से 12 जनवरी तक सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय, कोलकाता में आयोजित किया गया था। इस दौरान आईसेक्ट विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने 17 इवेंट में हिस्सा लिया था, जिसमें चार पुरस्कार अपने नाम करने में कामयाब हुए। यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर कुलपति प्रो पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद के अलावा डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, डीन एकेडमिक डॉ एमके मिश्रा, वोकेशनल निदेशक डॉ बिनोद कुमार सहित सभी डीआर, एआर, प्राध्यापक-प्रध्यापिकाओं व कर्मियों ने प्रतिभागियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.