अदाणी फॉउंडेशन के सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Hazaribagh : गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने बड़कागांव प्रखंड में लोगों की भागीदारी के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, पारा मिलिट्री

अदाणी फॉउंडेशन के सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Hazaribagh : गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने बड़कागांव प्रखंड में लोगों की भागीदारी के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, पारा मिलिट्री और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, परियोजना प्रभावित परिवार के परिजनों और कंपनी के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के साथ सुरक्षित ड्राइविंग प्रथाओं को बढ़ावा देने की शपथ ली।

समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक अनिल सिंह ने सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बड़कागांव में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के चौंकाने वाले आंकड़ों को साझा किया। साथ ही सभी से सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सड़क पर सतर्क रहने की अपील की।

अदाणी फॉउंडेशन के सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन
अदाणी फॉउंडेशन के सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह तक चले सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आम लोगों में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जागरुकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा पर चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा प्रखंड के दो सरकारी स्कूलों प्लस टू हाई स्कूल और कस्तूरबा गांधी स्कूल में जागरुकता सत्र आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षित किया गया और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरित किए गए।

इसके अलावा छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए भी सड़क सुरक्षा का महत्त्व बताया गया। इस दौरान राहगीरों के बीच बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक की मौजूदगी में अदाणी फॉउंडेशन की ओर से 150 हेलमेट का भी निशुल्क वितरण किया गया और लोगों से वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने के लिए अनुरोध किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.