शैक्षणिक भ्रमण पर बोधगया गये आईसेक्ट इंटर कॉलेज के विद्यार्थी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Hazaribagh : आईसेक्ट इंटर कॉलेज के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के 55 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए रविवार को बोधगया पहुंचे, जहां महाबोधि मंदिर, बोधि वृक्ष, थाई मठ, बुद्ध की ऊंची प्रतिमा, जापानी मंदिर

शैक्षणिक भ्रमण पर बोधगया गये आईसेक्ट इंटर कॉलेज के विद्यार्थी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Hazaribagh : आईसेक्ट इंटर कॉलेज के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के 55 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए रविवार को बोधगया पहुंचे, जहां महाबोधि मंदिर, बोधि वृक्ष, थाई मठ, बुद्ध की ऊंची प्रतिमा, जापानी मंदिर व आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम सहित अन्य का भ्रमण किया। महाविद्यालय के उपप्राचार्य अर्जुन राणा ने कहा कि भगवान बुद्ध के ज्ञान स्थल बोधगया में बच्चे कई ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर ज्ञान अर्जित किये। शैक्षणिक भ्रमण को महत्वपूर्ण बताते हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि दरअसल पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थियों को जिन विषयों की जानकारी दी जाती है, शैक्षणिक भ्रमण से वह वास्तविक परिस्थिति से परिचित होते हैं।

आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है। इतना ही नहीं आलोचनात्मक सोंच विकसित होने के साथ साथ विद्यार्थियों का मानसिक विकास भी होता है। बताते चलें कि भ्रमण पर गए विद्यार्थियों व शिक्षकों ने पिकनिक का भी आनंद उठाया। विद्यार्थियों ने बताया यह भ्रमण हमसभी विद्यार्थियों के लिए यादगार रहा। इस दौरान भगवान बुद्ध से जुड़ी कई अहम जानकारियां प्राप्त हुई, जो हमेशा याद रहेगा।

शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वालों में कॉलेज के उप प्राचार्य अर्जुन राणा के अलावा शिक्षक एसएनके उपाध्याय, बिरेंद्र कुमार, अभिमन्यु पाण्डेय, आशा गुप्ता, लक्ष्मी कुमारी, पूजा भारती, बचनदेव राय, योगेश्वर कुशवाहा, सुशांत झा, प्रियंका कुमारी, संतोष रविदास सहित 50 से अधिक विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.