सीबीआई की छापेमारी से सिरसी गांव में हड़कंप

Hazaribagh : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने गुरुवार को हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र स्थित सिरसी गांव में छापेमारी की। टीम ने गांव के राजू प्रसाद कुशवाहा के घर पर कार्रवाई करते हुए कई अहम दस्तावेज जब्त किए। सूत्रों के मुताबिक, यह

सीबीआई की छापेमारी से सिरसी गांव में हड़कंप
Advertisement

Hazaribagh : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने गुरुवार को हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र स्थित सिरसी गांव में छापेमारी की। टीम ने गांव के राजू प्रसाद कुशवाहा के घर पर कार्रवाई करते हुए कई अहम दस्तावेज जब्त किए।

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला साइबर अपराध से जुड़ा हुआ है। इस छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने कई पहलुओं की गहन जांच की। बताया जा रहा है कि यह टीम पटना से विशेष रूप से सिरसी गांव पहुंची थी।

सीबीआई के अधिकारियों ने राजू प्रसाद कुशवाहा के घर की तलाशी लेकर कई दस्तावेज अपने साथ ले लिए। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम ने गांव में कई घंटों तक जांच-पड़ताल की।

गौरतलब है कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में सीबीआई लगातार सक्रियता दिखा रही है। सिरसी गांव में हुई इस कार्रवाई को भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने भी इस कार्रवाई में सीबीआई टीम का सहयोग किया।

इस छापेमारी के बाद सिरसी गांव में चर्चा का माहौल है। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। सीबीआई की इस कार्रवाई से साइबर अपराध में शामिल गिरोहों पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.