रिश्वत लेते अंचल निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

Latehar: जिले के बरवाडीह अंचल में पदस्थापित अंचल निरीक्षक सुरेश राम को एसीबी की टीम ने गुरुवार को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । सुरेश राम एक महिला से जमीन के मोटेशन के लिए रिश्वत ले रहे थे। इसी मामले

रिश्वत लेते अंचल निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
Advertisement

Latehar: जिले के बरवाडीह अंचल में पदस्थापित अंचल निरीक्षक सुरेश राम को एसीबी की टीम ने गुरुवार को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । सुरेश राम एक महिला से जमीन के मोटेशन के लिए रिश्वत ले रहे थे। इसी मामले में सुरेश राम को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बरवाडीह की एक महिला ने एसीबी पलामू की टीम से शिकायत की थी कि उन्होंने 30 डिसमिल जमीन खरीदी थी । इस जमीन के मोटेशन के लिए अंचल निरीक्षक सुरेश राम के द्वारा उनसे एक लाख रुपये रिश्वत मांग रहा है। एडवांस में 20 हजार रुपये मांग रहा है।शिकायत के बाद एसीबी की एक टीम बनी और पूरे मामले की अपने स्तर से छानबीन की जब मामला पूरी तरह सत्य पाया गया तो एसीबी की टीम ने आरोपित सुरेश राम को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई। गुरुवार को एसीबी की टीम ने महिला को केमिकल लगे पैसे देकर सुरेश राम के पास भेजा। आरोपित ने जैसे ही पैसे अपने हाथ में लिए वैसे ही एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.