एमजीएम स्कूल में तिरंगा सम्मान यात्रा निकाला गया

Ichak : एमजीएम पब्लिक स्कूल, डुमरौन के छात्रों ने तिरंगा सामान यात्रा निकाला गणतंत्र दिवस के अवसर पर एमजीएम पब्लिक स्कूल, डुमरौन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को हाथों में लेकर विद्यालय से निकालकर लोगों को गणतंत्र दिवस का संदेश अपने अलग अंदाज में दिया। बच्चों

एमजीएम स्कूल में तिरंगा सम्मान यात्रा निकाला गया
Advertisement

Ichak : एमजीएम पब्लिक स्कूल, डुमरौन के छात्रों ने तिरंगा सामान यात्रा निकाला गणतंत्र दिवस के अवसर पर एमजीएम पब्लिक स्कूल, डुमरौन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को हाथों में लेकर विद्यालय से निकालकर लोगों को गणतंत्र दिवस का संदेश अपने अलग अंदाज में दिया। बच्चों ने विद्यालय से निकलकर बागी चौक, भिठुवा चौक, पासवान मोहल्ला, मदरसा चौक, जतराही होते हुए पुरना डीह, मंझला डीह से मड़प्पा डुमरौन के रास्ते वापस विद्यालय तक यात्रा की। जिसमें विद्यालय के सैकड़ो बच्चे शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लक्ष्मण किशोर मेहता ने बच्चों एवं ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने के लिए कहा उन्होंने बताया कि 26 जनवरी एवं 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय त्योहारो पर चौक-चौराहों, स्कूल- कॉलेजो एवं अन्य संगठनों के द्वारा झंडोतोलन किया जाता है एवं बच्चों द्वारा हाथों में तिरंगे को लेकर प्रभात फेरी आदि किया जाता है जिसके उपरांत चौक-चौराहा, गली-मोहल्लों सड़कों पर तिरंगे बिखरे दिखाई देते हैं जो सही नहीं है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को तिरंगे दें लेकिन उसे हिफाजत करना भी बताने को कहा ताकि तिरंगा का अपमान नही हो। जबकि विद्यालय के निर्देशक रामदीप कुमार ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय गान एवं अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने के लिए कहा। मौके पर झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन इचाक इकाई के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार मेहता एवं सचिव विकास कुमार पांडे शामिल हुए।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक विशेश्वर रविदास, मोहम्मद खालिद इकबाल, निरंजन कुमार, पप्पू कुमार दास, महेंद्र कुमार मेहता, कैलाश कुमार, अभिमन्यु कुमार, छोटन कुमार, उषा देवी, काजल कुमारी, आरती देवी, संदीप कुमार आदि एवं सैकड़ो बच्चे का सराहनीय योगदान रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *