संत कोलम्बा महाविद्यालय में नगर खेल महाकुंभ का आयोजन

Hazaribagh : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग नगर इकाई की ओर से संत कोलम्बा महाविद्यालय में नगर खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें वॉलीबॉल, दौड़(100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर,1600 मीटर) सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इससे पूर्व रिबन काट कर विधिवत

संत कोलम्बा महाविद्यालय में नगर खेल महाकुंभ का आयोजन
Advertisement

Hazaribagh : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग नगर इकाई की ओर से संत कोलम्बा महाविद्यालय में नगर खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें वॉलीबॉल, दौड़(100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर,1600 मीटर) सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इससे पूर्व रिबन काट कर विधिवत उद्घाटन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से संत कोलम्बा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बिमल रेवन, डॉ राजकुमार चौबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवलेश सिंह, पूर्व विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष रितेश यादव, जिला संयोजक बाबूलाल मेहता व नगर मंत्री यशवंत कुमार उपस्थित रहे।

इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह कार्यक्रम युवाओं के बीच खेल और स्वास्थ्य के लेकर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।जिला संयोजक ने कहा कि खेल महाकुंभ के तहत विद्यार्थी परिषद के द्वारा पूरे देश भर में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है यह एक देशव्यापी कार्यक्रम है।नगर मंत्री यशवंत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रुद्र राज, हिमांशु सिंह, नगर सह मंत्री शेखर शर्मा , प्रेम कुमार, शिबू कुमार, पियूष पासवान, मोहित गुप्ता, विकास कुमार और अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *