नेस्ले इंडिया को तीसरी तिमाही में 668 करोड़ रुपये का मुनाफा

नई दिल्ली। दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। कंपनी का मुनाफा चालू वर्ष की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 8.25 फीसदी बढ़कर 668.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। नेस्ले इंडिया ने बुधवार

Advertisement

नई दिल्ली। दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। कंपनी का मुनाफा चालू वर्ष की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 8.25 फीसदी बढ़कर 668.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नेस्ले इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी कहा है कि चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में मुनाफा 8.25 फीसदी बढ़कर 668.34 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 617.37 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान उसकी शुद्ध बिक्री 18.24 फीसदी बढ़कर 4,591 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 3,882.57 करोड़ रुपये थी। 30 सितंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में उसका कुल खर्च 20.55 फीसदी बढ़कर 3,715.40 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,081.99 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की घरेलू बिक्री 4,361.15 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले के 3,687.37 करोड़ रुपये की तुलना में 18.27 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान कंपनी का निर्यात 15.68 फीसदी बढ़कर 205.45 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 177.60 करोड़ रुपये रहा था।

उल्लेखनीय है कि नेस्ले इंडिया लिमिटेड, बहुराष्ट्रीय स्विस कंपनी नेस्ले की एक सहायक इकाई है। कंपनी का मुख्यालय गुड़गांव में स्थित है। कंपनी के प्रमुख उत्पादों में मैगी नूडल्स, पेय पदार्थ, चॉकलेट और कन्फेक्शनरी शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.