बिग बॉस में सुर्खिया बटोर रही उड़ारियां की तेजो-फतेह की क्यूट जोड़ी

कलर्स टीवी चैनल में सीरियल उड़ारियां से फेमस हुए अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे रियल्टी शो बिग बॉस में सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बने हुए हैं। इस लव बर्ड की क्यूट केमिस्ट्री जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

Advertisement

कलर्स टीवी चैनल में सीरियल उड़ारियां से फेमस हुए अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे रियल्टी शो बिग बॉस में सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बने हुए हैं। इस लव बर्ड की क्यूट केमिस्ट्री जमकर सुर्खियां बटोर रही है। उड़ारियां में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था, जिसके बाद अब बिग बॉस के जरिये इनकी रील लाइफ लव स्टोरी रियल लाइफ स्टोरी में बदलती दिखाई दे रही है।

बिग बॉस का हाल ही में एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें दोनों खुलकर एक-दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका अंकित से साफ़ शब्दों में कहती हैं कि वे उन्हें पसंद करती हैं और खुद को फ्यूचर में उनके साथ इमेजिन करती हैं। वहीं अंकित भी प्रियंका से कहते हैं कि वे भी ऐसा ही फील करते हैं। प्रोमो देखकर लग रहा है कि आग दोनों तरफ बराबर लगी हुई है।

बिग बॉस के अभी तक सीजंस की बात करें तो आमतौर पर देखा गया है कि ज्यादातर कंटेस्टेंट दर्शकों की नजर में आने या पब्लिसिटी बटोरने के लिए पर्दे पर जमकर एक-दूसरे पर प्यार बरसाते हैं। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें भी खाते दिखते हैं, लेकिन शो खत्म होने के बाद इनके रास्ते अलग हो जाते हैं। ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो के बाद प्रियंका-अंकित की लव स्टोरी अपनी मंजिल हासिल करती है या नहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.