अदाणी ग्रुप की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह पर चलाया गया जागरूकता अभियान

Godda : सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम ने आस-पास के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मोतिया हाई स्कूल, बक्सरा हाई स्कूल, महिला आईटीआई, गुम्मा हाई स्कूल सहित कई स्कूलों के

अदाणी ग्रुप की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह पर चलाया गया जागरूकता अभियान
Advertisement

Godda : सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम ने आस-पास के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मोतिया हाई स्कूल, बक्सरा हाई स्कूल, महिला आईटीआई, गुम्मा हाई स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझा। अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम द्वारा आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं को कम करने में योगदान देना था। स्थानीय लोगों और छात्रों ने अदाणी पावर इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

अदाणी ग्रुप की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह पर चलाया गया जागरूकता अभियान
अदाणी ग्रुप की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह पर चलाया गया जागरूकता अभियान

अभियान के दौरान अदाणी पावर प्लांट परिसर में भी एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने भाग लिया। इस आयोजन में अदाणी पावर प्लांट के सिक्योरिटी हेड सुब्रत देवनाथ और उनकी टीम के साथ मोतिया ओपी प्रभारी महावीर पंडित एवं उनकी टीम भी मौजूद रही।

अदाणी ग्रुप की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह पर चलाया गया जागरूकता अभियान
अदाणी ग्रुप की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह पर चलाया गया जागरूकता अभियान

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों के पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से बचने और सड़क पर सतर्क रहने जैसे विषय शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.