कृषि मंत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Surendranagar : सुरेन्द्रनगर जिले के चोटिला-राजकोट हाइवे पर गुरुवार देर रात राज्य सरकार के कृषि मंत्री राघवजी पटेल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में मंत्री पटेल सुरक्षित बच गए। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री राघवजी पटेल सरकारी कार

कृषि मंत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे
Advertisement

Surendranagar : सुरेन्द्रनगर जिले के चोटिला-राजकोट हाइवे पर गुरुवार देर रात राज्य सरकार के कृषि मंत्री राघवजी पटेल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में मंत्री पटेल सुरक्षित बच गए। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री राघवजी पटेल सरकारी कार से गांधीनगर से जामनगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला चोटिला-राजकोट हाइवे से गुजर रहा था तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसी तरह की जानहानि की खबर नहीं होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि टक्कर के बाद ट्रैफिक जाम हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मंत्री की सरकारी कार को हाइवे से हटवाते हुए ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराई। घटना के बाद चाेटिल हालत में ही मंत्री राघवजी पटेल दूसरी कार से अपने गंतव्य की ओर रवाना हाे गए। इस पूरे मामले में पुलिस ने घटना को गंभीता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *