सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में धूमधाम से की गयी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में सोमवार को सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य ललन कुमार ने पूजन आरती कर मां सरस्वती आशीर्वाद लिया। इस पूजन उत्सव पर शिशु विकास मंदिर समिति के सदस्य, आचार्य गण, भैया-बहनों ने पूरे

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में धूमधाम से की गयी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना
Advertisement

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में सोमवार को सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य ललन कुमार ने पूजन आरती कर मां सरस्वती आशीर्वाद लिया। इस पूजन उत्सव पर शिशु विकास मंदिर समिति के सदस्य, आचार्य गण, भैया-बहनों ने पूरे मनोभाव एवं निष्ठा के साथ मां सरस्वती की वंदना एवं आराधना की। तत्पश्चात पुष्पांजलि एवं मां सरस्वती की आरती की गई। नन्हे बच्चों का अक्षरांभ कराया गया तथा सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में धूमधाम से की गयी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में धूमधाम से की गयी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कक्षा 6 के भैया द्वारा भारत माता मंदिर की विद्यालय में न्यू रखी गई। संध्या काल में आरती पूजन किया गया। इस अवसर पर शिशु विकास मंदिर समिति के अध्यक्ष शक्ति नाथ लाल दास, मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र, सह मंत्री डॉ. धनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष एस वेंकटरमन, सत्यनारायण पांडे, दीपा रानी कुंज, हरि नारायण, उप प्राचार्य मीना कुमारी, प्रभारी राकेश पांडे, प्रभारी शुभश्री तिवारी उपस्थित रहे।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में धूमधाम से की गयी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में धूमधाम से की गयी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.